Skip to main content

1. ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में लांच किया गया है? उत्तर – पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को लांच किया है। यह योजना मार्च 2022 तक सभी ग्रामीण घरों में 100% पाइप द्वारा पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के सरकार के अभियान का एक हिस्सा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मेगा सर्फेस वाटर सप्लाई स्कीम’ भी लांच की। 2. भारतीय थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? उत्तर – सी.पी. मोहंती लेफ्टिनेंट जनरल सी.पी. मोहंती ने थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस नियुक्ति से पहले वह दक्षिणी सेना के सेना कमांडर थे। सी.पी. मोहंती ने पूर्व उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी का स्थान लिया है। 3. ‘MITRA’ योजना, जिसकी घोषणा हाल के केंद्रीय बजट में की गयी, किस क्षेत्र से संबंधित है? उत्तर – कपड़ा केंद्रीय बजट 2021-22 में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल्स पार्क (MITRA) की एक योजना की घोषणा की। यह योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के अतिरिक्त शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य उद्योग को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में मदद करना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, 3 वर्षों में 7 टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे। 4. आदि महोत्सव किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है? उत्तर – जनजातीय कार्य मंत्रालय उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली के दिल्ली हाट में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम इस वर्ष 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। ‘आदि महोत्सव’ एक राष्ट्रीय-स्तरीय जनजातीय उत्सव है और यह जनजातीय मामले मंत्रालय और भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) की एक संयुक्त पहल है। यह कार्यक्रम देश की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। यह 2017 से आयोजित किया जा रहा है। 5. केंद्रीय बजट के अनुसार अस्थाई श्रमिकों को किस संगठन के तहत कवर किया जायेगा? उत्तर – ESIC हाल के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सभी सामाजिक सुरक्षा लाभों को अस्थाई और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों तक बढ़ाया जाएगा। सभी श्रेणी के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाएगी। उन सभी श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा कवर किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा के साथ सभी श्रेणियों में और रात में काम करने की अनुमति दी जाएगी।


 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

  मुख्य मेनू खोलें WIFI ACADEMY गणतन्त्र दिवस (भारत) भारतीय राष्ट्रीय पर्व किसी अन्य भाषा में पढ़ें डाउनलोड करें ध्यान रखें संपादित करें Learn more THIS POST IS UPLOAD BY WIFI ACADEMY©COOPYRIGH ALL THINGS RESERVED गणतन्त्र दिवस  (गणतंत्र दिवस)  भारत  का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष  26 जनवरी  को मनाया जाता है। इसी दिन सन्  1950  को  भारत सरकार अधिनियम  ( 1935 ) को हटाकर  भारत का संविधान  लागू किया गया था। एक स्वतन्त्र  गणराज्य  बनने और देश में  कानून  का राज स्थापित करने के लिए संविधान को  26 नवम्बर   1949  को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और  26 जनवरी   1950  को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।  26 जनवरी  को इसलिए चुना गया था क्योंकि  1930  में इसी दिन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन  राष्ट्रीय अवकाशों  में से एक है, अन्य दो  स्‍वतन...

India's no 1 current mess plate form

  1. ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में लांच किया गया है? उत्तर – पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को लांच किया है। यह योजना मार्च 2022 तक सभी ग्रामीण घरों में 100% पाइप द्वारा पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के सरकार के अभियान का एक हिस्सा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मेगा सर्फेस वाटर सप्लाई स्कीम’ भी लांच की। 2. भारतीय थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? उत्तर – सी.पी. मोहंती लेफ्टिनेंट जनरल सी.पी. मोहंती ने थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस नियुक्ति से पहले वह दक्षिणी सेना के सेना कमांडर थे। सी.पी. मोहंती ने पूर्व उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी का स्थान लिया है। 3. ‘MITRA’ योजना, जिसकी घोषणा हाल के केंद्रीय बजट में की गयी, किस क्षेत्र से संबंधित है? उत्तर – कपड़ा केंद्रीय बजट 2021-22 में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल्स पार्क (MITRA) की एक योजना की घोषणा की। यह योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के अति...