1. ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में लांच किया गया है? उत्तर – पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन को लांच किया है। यह योजना मार्च 2022 तक सभी ग्रामीण घरों में 100% पाइप द्वारा पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के सरकार के अभियान का एक हिस्सा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मेगा सर्फेस वाटर सप्लाई स्कीम’ भी लांच की। 2. भारतीय थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? उत्तर – सी.पी. मोहंती लेफ्टिनेंट जनरल सी.पी. मोहंती ने थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस नियुक्ति से पहले वह दक्षिणी सेना के सेना कमांडर थे। सी.पी. मोहंती ने पूर्व उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी का स्थान लिया है। 3. ‘MITRA’ योजना, जिसकी घोषणा हाल के केंद्रीय बजट में की गयी, किस क्षेत्र से संबंधित है? उत्तर – कपड़ा केंद्रीय बजट 2021-22 में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल्स पार्क (MITRA) की एक योजना की घोषणा की। यह योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के अति...